Realme Mobile me Photo hide kaise kare
कई बार हम ऐसा चाहते है की काश कोई ऐसी trick या app पता चल जाये जिससे हम अपनी कोई भी private files जैसे की photos, documents hide कर पाए और अगर ये काम बिना किसी app को install करे हो जाये तो, सोने पे सुहागा हो जाये, मजा आ जाए। अगर ऐसा हो जाये तो एक तो किसी को पता नहीं चलेगा की कोनसी app से files hide करी है। पहले तो किसी को लगेगा भी नहीं की आपने किसी photo, documents hide किया है क्योंकि आपके मोबाइल में कोई ऐसा files hide करने वाला app तो होगा ही नहीं। सुनने में तो मजेदार लगता है ना।Realme mobile me photo hide Kaise Kare (step by step)
Realme mobiles में आपको ऐसा photo, audio, document hide करने वाला feature in-built मिलता है, मतलब की आपको कोई भी अलग app install करने की जरुरत नहीं है। तो चलिए जानते है इस feature के बारे में।
तो इस feature का नाम है Private Safe. यह feature आपको लगभग सभी Realme smartphones में मिल जायेगा। आईये जानते है की इस feature को कैसे use किया जाता है step by step:
1. सबसे पहले आपको अपने Realme mobile की settings में जाना हैं।
2. आपको ऊपर एक search icon दिखेगा उस पर आपको click करना है।
3. यहाँ पर आपको Private Safe लिख कर search करना है।
4. Search करने पर आपको नीचे Private Safe option मिलेगा उस पर आपको click करना है।
![]() |
Step 1 |
![]() |
Step 2 |
5. अगर आपने अपने Realme mobile में पहले से privacy password लगा रखा है तो आपको password डालने के लिए कहा जायेगा अगर password नहीं लगा है तो आपको पहले एक privacy password बनाने का option मिलेगा और आपको पहले वहां से password बना लेना है।
नोट: Private Safe option में जाते ही हम वहां screenshot नहीं ले सकते हैं इसलिए आगे हम images नहीं दे पाएंगे। आप सारे steps को follow करके भी ये setting आराम से कर पाएंगे। इसके लिए मुझे माफ़ करें।
6. Password डालने के बाद आपको चार तरह की files hide करने का option मिलेगा, यहाँ पर आपको photo, audio, document और other files को hide करने का option मिलेगा।
7. मान लीजिये हमे कोई photo hide करनी है। तो सबसे पहले आपको photo वाले option पर click करना है।
8. यहाँ पर अभी आपको सब खली दिखाई देगा। आपको सबसे ऊपर एक plus icon मिलेगा वहां click करना है।
9. अब आपको उन photos को select करना है जिन्हे आप hide करना चाहते हैं।
10. Select करने के बाद आपको ऊपर done पर click कर देना है।
11. अब आपने जो photo select करी थी वो hide हो गयी है और Private Safe के photos वाले folder में आ गयी हैं।
Realme mobile me hide photo kaise dekhein
अपने Realme mobile में hide की हुई photo, audio या document को ऐसे देखे step by step:
1. ऊपर बताये गए तरीके से सबसे पहले तो आपको Private Safe वाले option में जाना है। आपसे password भी माँगा जायेगा तो आपको वही password डालना है जो अपने बनाया था।
2. Password डालने के बाद आपने जो भी photo, audio या document hide किया था आप उन files को देख सकते है।
तो इस तरीके से आप अपने Realme mobile में किसी भी photo, audio या document को hide कर सकते हैं और जब देखना हो तब वापस Private वाले option पर जाके देख भी सकते हैं।
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी है और आप ऐसी ही टेक्नोलॉजी से जुडी जानकारियाँ पाते रहना चाहते हैं तो हमारे इस ब्लॉग को फ्री में सब्सक्राइब करे और अपडेट्स पाते रहे और अगर आपके मन में कोई भी सवाल है तो हमें कमैंट्स सेक्शन में जरूर बताये।
धन्यवाद।
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.